मासिक राशिफल (कर्क राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

माह अवधि में सितारों का विन्यास आपके स्वास्थ्य को शुभता प्रदान कर रहा हैं। इसलिए इस समय में आपको गठिया, कब्ज, पाचन तंत्र से संबंधित शिकायत जैसी पुरानी बीमारियों में गड़बड़ी न होने से आपको काफी राहत का अनुभव होगा। बुखार या सूजन और अचानक से होने वाले गंभीर रोगों के शांत रहने से आपको काफी राहत मिलेगी। इस माह में आपको दुर्घटना या हिंसक चोट का खतरा होने की संभावना बन रही हैं। इसलिए आपको इनसे बचाव करने के लिए सतर्क रहना होगा। माह की अनुकूलता होने पर भी आपको इस माह स्वास्थ्य सावधानियों की उपेक्षा करने से बचना चाहिए। इससे आप स्वस्थ और चुस्त बने रहेंगे।

धन-सम्पत्ति:

वित्तीय संभावनाओं के लिए इस माह के ग्रह एवं सितारें आपके लिए बहुत अनुकूल नहीं बने हुए हैं। अतः इस माह में अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं। श्रमिकों और अधीनस्थों का शोषण होने की संभावनाएं बन रही हैं। लोगों का शोषण करने के स्वभाव पर अंकुश लगाने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा न करने पर आपके लिए अत्यंत अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नए उद्यमों को शुरु करने और निवेश करने के लिए ग्रहों का योग शुभ नहीं बना हुआ हैं। प्रतिकूल समय होने के कारण आपको ऐसी योजनाओं को वर्तमान में स्थगित करना ही लाभकारी रहेगा।

कार्य व्यवसाय:

इस माह के सितारों की स्थिति आपकी व्यावसायिक संभावनाओं के लिए काफी अनुकूल बन रही हैं। माह अवधि में आपको कठोर कार्य करना पड़ सकता हैं। परन्तु प्रयासों का उम्मीद के अनुरुप लाभ प्राप्त होने से आप अपनी स्थिति को लेकर संतुष्टि रहेंगे। शैक्षिक वर्ग के कई प्रतिभाशाली व्यक्तियों के साथ जुड़ना आपके पेशेवर जीवन के लिए वरदान साबित हो सकता हैं। व्यावसायिक कार्यों के लिए यात्रा करना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। विशेष रुप से पूर्व दिशा में यात्रा करना आपके लाभों को बढ़ाएगा। किसी बूढ़े व्यक्ति के सहयोग से लाभों को बढ़ाने में सहयोग प्राप्त होगा।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

यह माह आपके शैक्षिक कार्यों के लिए सकारात्मक नहीं बन रहा है, क्योंकि इस माह के सितारें आपके लिए अच्छे योग नहीं बना रहे हैं। तकनीकी छात्रों को सफल होने के लिए सामान्य की तुलना में बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। इस अवधि में यह वर्ग मेहनत में किसी प्रकार की कमी न करें। अधिक समय तक अध्ययन करने से भी आप इस स्थिति का सामना कर सकते हैं। इस प्रकार यह वर्ग अपने स्कोर को बनाए रखने में सफल हो सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को कई प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। दृढ़ता के साथ मेहनत और लगन से सफलता के लिए प्रयासरत रहना ही इसका समाधान होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों को सफल होने के लिए अतिरिक्त कोचिंग का सहारा लेना पड़ सकता हैं, वरना इस माह में आपकी सफलता सुनिश्चित नहीं हो पाएगी।

यात्रा

यह माह यात्राओं के लिए बहुत सुखद नहीं बन रहा है। इस माह के सितारें आपके लिए बहुत लाभप्रद नहीं बने हुए है। माह अवधि में सड़क मार्ग या रेल मार्ग से यात्रा करना आपके लिए आंशिक रुप से लाभकारी रहेगा। जहां तक संभव हो आप इस अवधि में यात्रा करने से बचें। व्यापार या नौकरी संबंधित यात्राओं से भी उम्मीद के अनुरुप लाभ प्राप्ति नहीं हो पायेंगी। परिवार के साथ छुट्टी लेकर यात्रा करने से आनंद की प्राप्ति नहीं हो पायेगी। प्रसन्नता और मनोरंजन के लिए यात्रा करना सुखद परिणाम नहीं देगा। उच्च शिक्षा या प्रशिक्षण के लिए विदेश जाने के इच्छुक छात्रों को यात्रा अवधि में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में यात्रा की सबसे अनुकूल दिशा दक्षिण दिशा है।

परिवार एवं समाज

ग्रह गोचर आपके पारिवारिक कल्याण की दृष्टि से आनन्ददायक व उन्नतिदायक होने का संदेश दे रहा है। पिता के प्रति आपके बढ़ते स्नेह व सेवा भाव से प्रभावित होकर वे आपको तहे दिल से आशीर्वाद देंगे और उनसे आर्थिक लाभ भी होगा। परिवार के बड़े आपके उत्तम व्यवहार से तथा सबके प्रति सेवा भाव से विशेष प्रसन्न होकर आपको दिल की गहरार्इयों से आशीर्वाद देंगे तथा आपको विशेष लाभ भी होगा। पारिवारिक वातावरण विशेष अनुकूल रहेगा तथा घर के सदस्यों में आपसी तालमेल भी बना रहेगा। परिवार की महिला सदस्यों के साथ आप विशेष प्रसन्न रहेंगे तथा आपके बच्चे भी आपको पूर्णतः संतुष्ट रखेंगे। आर्थिक रूप से आय में वृद्धि निश्चित है।

संतान

प्रतिकूल ग्रह गोचर के प्रभाव से कुछ भी अनुकूल होने की सम्भावनाएं कम हैं तथा आपके बच्चों का व्यवहार व कार्यशैली आपके लिए घोर चिन्ता का विषय बन सकता है तथा इनका शिक्षक आदि के साथ झगड़ा भी हो सकता है, इसलिए इन्हें अनुशासित बनाने की आवश्यकता है। पढ़ार्इ में प्रदर्शन अनुकूल नहीं होगा, इसलिए पहले से ही अतिरिक्त ट्यूशन व कोचिंग आदि की समुचित व्यवस्था की जाए। प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को अतिरिक्त कोचिंग व कठिन परिश्रम की आवश्यकता पड़ेगी।

कर्क राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण कर्क राशि

छोटा कद, बौनापन, शरीर का ऊपरी भाग बड़ा, बचपन में दुबला शरीर, सुदृढ पुरुषत्व, गोल चेहरा, चेहरे पर भय की छाया, पीला-फीका रंग, भूरे बाल, लहराई सी चाल, चौड़े दांत, चौड़े कंघे, सीधे नहीं चलते हैं।

अन्य गुण :

कल्पनाशक्ति उत्तम, नकल उतारने में महारत, कई अभिनेता और नकलची इस राशि के होते हैं। नये विचारों को शीघ्र अपना लेते हैं, नये वातावरण में शीष्र ढल जाते हैं। परिश्रम द्वारा धन संचय करते हैं। परिवर्तनशील प्रकृति के कार्य कर सकते हैं। व्यापार विशेषकर खान-पान के कार्य में निपुण होते हैं। अच्छे नेता, वक्ता, लेखक, सलाहकार होते है। क्रोधी और धैर्यहीन होते हैं। मूड बदलता रहता है। भरोसेमंद नहीं होते। बातूनी, आत्मनिर्भर, ईमानदार और न झुकने वाले होते हैं। न्यायप्रिय होते हैं। स्मरणशक्ति उत्तम रहती है। अच्छे मेहमानवाज होते हैं। विद्वानों के प्रिय होते हैं। परिवार और संतान में आसक्त रहते हैं। आदर्श जीवन साथी साबित होते हैं। प्रायः महिलाओं के चक्कर में रहते हैं। बेचैन और भटकते रहते हैं।

संभाव्य रोग कर्क राशि :

फेफड़ों का संक्रमण, खांसी, यक्ष्मा, अजीर्ण, अफरा, स्नायविक दुर्बलता, पीलिया आदि। 21 से 36 वर्ष की आयु का समय सौभाग्यशाली होता है। 37 से 52 वर्ष में आर्थिक कठिनाइयां और शत्रुओं से कष्ट होते हैं। 52 से 69 वर्ष का समय अति उत्तम रहता है। अशुभ वर्ष 5, 25, 40, 48 और 62 ।

जलीय खेत जहां धान पैदा होता है। कुएं, तालाब, नदी के किनारे जहां पौधों की अधिकता होती है, आदि स्थानों की स्थायी है। चलने में तेज, धन का शौकीन, शुभ राशि, मिलनसार प्रकृति, निःस्वार्थ, दूसरों के लिए बलिदान देने वाला जातक होता है। स्त्री राशि है।

कर्क राशि के उपयुक्त व्यवसाय

मेडिकल साइंस, होटल, बेकरी, पशुपालन, चाय, कॉफी

कर्क राशि की मित्र राशि

मेष, सिंह, धनु, मीन, वृश्चिक

कर्क राशि का तत्व

पानी

कर्क राशि का संबद्ध चक्र

अजन

OUR BEST SELLING HOROSCOPES

  • bhrigu-patrika

    Bhrigu Patrika

    An extensive Horoscope Report that focusses on providing you a brighter life, this 300+ page report is the Ultimate..

    Know More
  • kundli-darpan

    Kundli Darpan

    Kundli darpan is a complete 110 page report of numerology prediction and astrology calculations along with all essential...

    Know More
  • brihat-parashar-patrika

    Brihat Prashar Patrika

    A well- defined Horoscope Report, Brihat Parashar Patrika consists of a myriad of ways to make your life brighter and...

    Know More
  • match-analysis-detailed

    Match Analysis Detailed

    Matching horoscope takes the concept of natal astrology and applies it to interpersonal relationships between two...

    Know More
  • lal-kitab-pearl

    Lal Kitab Pearl

    Lal Kitab Pearl is 75 page long Horoscope of Lal Kitab Calculations & Lal Kitab Predictions with Remedies. Lal Kitab is considered to be the practical knowledge which is quite...

    Know More