मासिक राशिफल (मकर राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

इस माह में सितारों की शुभता प्राप्त होने से आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। गठिया, कब्ज, पेट की शिकायतें जैसी पुरानी बीमारियों में गड़बड़ी कम होने से आपको बहुत राहत मिलेगी। सामान्य एहतियात रखने से आप इन वेदनाओं में कमी कर सकते हैं। बुखार, सूजन, अचानक से होने वाली बीमारी भी इस माह अवधि में शांत रहेंगी। वास्तव में, इस अवधि में किसी भी तरह के किसी भी गंभीर स्वास्थ्य संकट आने के संकेत नहीं बन रहे हैं। वायु रोगों में भी कमी के योग बन रहे हैं। सरल सामान्य देखभाल आपके अच्छे स्वास्थ्य को सुनिचित करेगी।

धन-सम्पत्ति:

वित्तीय संभावनाओं के पक्ष से ग्रह स्थिति इस माह में बहुत उत्साहजनक नहीं बनी हूई हैं। उत्साहजनक स्थिति न होने के कारण यह आपके लिए चिंता का कारण बनेगा। किसी विवाद या मुकद्दमेबाजी में शामिल होने पर इनका फैसला आपके खिलाफ जा सकता हैं। यदि संभव हो तो ऐसे निर्णयों को भविष्य में शुभता की स्थिति आने तक स्थगित करना ही बेहतर रहेगा। इसके अतिरिक्त आपसे अपने व्यक्तिगत उद्देश्यों और सामाजिक स्तर को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने नीचे रहने वाले वर्ग का शोषण हो सकता हैं। लोगों का शोषण करने की प्रवृति पर अंकुश लगाना होगा।

कार्य व्यवसाय:

व्यावसायिक जीवन में उन्नाति प्राप्ति के लिए माह के सितारों की स्थिति आपके लिए उत्कृष्ट बनी हुई हैं। इस माह के दौरान आप सामान्य रुप से कार्य करने के बाद भी अपने व्यावसायिक क्षेत्र को नई ऊंचाईयों पर लेकर जाने में सफल हो पायेंगे। इस माह में आप अपने नेतृत्व गुणों से अपने वरिष्ठ अधिकारियों और अपने अधीनस्थों की सेवाओं से अधिकतम लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कार्य भार की अधिकता इस अवधि में आप पर अधिक रहेंगी। परन्तु उम्मीद के अनुरुप लाभ की प्राप्तियां होने से आपको इसका अहसास नहीं होगा। व्यावसायिक यात्राएं इस अवधि में आपके लिए लाभप्रद साबित होंगी। माह अवधि की सबसे लाभप्रद दिशा पूर्व दिशा हैं। समय की अनुकूलता आपकी पेशेवर संभावनाओं को बढ़ावा देने में काफी हद तक सहयोग कर रही हैं। किसी वृद्ध व्यक्ति का सहयोग लाभ वृद्धि में सहयोग कर सकता हैं। उत्कृष्ट माह होने के कारण इस अवधि में आप अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

शिक्षा के क्षेत्र में इस माह की आपकी गतिविधियां उत्कृष्ट बनी हुई हैं, क्योंकि इस माह के सितारें आपको शुभ आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं। तकनीकी छात्र अपने कौशल और निपुणता से स्कोर सफलता प्राप्त करने और अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। माह अवधि में लगन और मेहनत से प्रयास कर आप उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर सकते हैं। पाठ्यपुस्तकों का अध्ययन करने में आपका मन लगेगा। कला और होटल प्रबंधन के छात्र भी अपने विषयों को जल्द और अच्छघ् से समझेंगे। इसके अतिरिक्त प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों को ईमानदारी के साथ किए गये सामान्य प्रयासों से सफलता की प्राप्ति हो सकती हैं।

यात्रा

इस माह यात्राओं से लाभ प्राप्ति की संभावनाएं बहुत उज्जवल नहीं बन रही है, क्योंकि इस माह के सितारों का योग अनुकूल नहीं बन रहा है। नौकरी या व्यवसाय से जुड़े कार्यों और पर्यटन विषयों में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। समय की प्रतिकूलता में सफलता की संभावनाएं बहुत कम बन रहे है। स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में यात्रा के द्वारा कार्यों को पूर्ण करने के प्रयास विफल हो सकते हैं। इस समय में यदि आप परिवार के साथ छुट्टी लेकर यात्राओं पर जाते है तो इसमें आपको आनंद की प्राप्ति की संभावनाएं नहीं हो पायेंगी। यह यात्राएं आपके लिए सुखद नहीं रहेंगी। बहुत आवश्यक होने पर इस समय में आप रेल द्वारा और सड़क मार्ग का प्रयोग कर सकते है।

परिवार एवं समाज

इस माह में अनुकूल गोचरीय ग्रह चाल आपके पारिवारिक विषयों में शुभ परिणामदायी रहेगी। पारिवारिक वातावरण विशेष अनुकूल रहेगा तथा घर के सदस्यों में आपसी तालमेल भी बना रहेगा। परिवार के बड़े आपके व्यवहारिक माधुर्य से प्रसन्न होकर आपको स्नेहाशीष देंगे। परिवार की महिला सदस्यों के साथ आप विशेष प्रसन्न रहेंगे तथा आपके बच्चे भी आपको पूर्णतः संतुष्ट रखेंगे। आर्थिक रूप से आय में वृद्धि निश्चित है।

संतान

इस माह के ग्रह गोचर के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चे अपने अभिभावकों के लिए विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न करेंगे, परन्तु उनमें से कुछ बच्चे अपने कार्यों में अत्यन्त उत्तम प्रदर्शन करेंगे तथा अतिरिक्त योग्यता सम्पन्न बच्चे अपने सभी प्रकार के कार्यों में सफल होंगे। नेतृत्व शक्ति सम्पन्न बच्चे अपने लिए सफलता बढ़ाने के लिए तथा अपने यश की अभिवृद्धि करने के लिए और अपना कद ऊँचा करने के लिए विभिन्न नये रास्ते अपनाएंगे। अधिकतर बच्चे बहुत से मित्रों को बनाकर अपनी लोकप्रियता बढ़ाएंगे। परन्तु ये बच्चे अनुशासनहीन गतिविधियों में भी संलग्न रहेंगे।

मकर राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण मकर राशि

दुबला-पतला शरीर, उम्र के साथ स्वास्थ्य सुधरता है, बड़े दांत, बड़ा मुख, नाक विशिष्ट रहती है, बाल काले और मोटे होते हैं, चेहरा पतला और अंडाकार, कुबड़ी मकर, घुटनों पर मस्सा या निशान, मगरमच्छ के समान जबड़े, लघु मस्तक, दाढ़ी में बाल कम रहते हैं।

अन्य गुणधर्म :

मितव्ययी, विचारशील, उत्तम विवेकशक्ति, सत्ताप्रेमी, आत्मनिर्भर, बुद्धिजीवी।किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलने तक निराश ही रहते हैं। सांसारिक कार्यों में तथ्यों और आंकड़ों का प्रयोग करते हैं। ईमानदार और निष्कपट होते हैं। शक्ति के आगे अडिग रहते हैं परंतु सज्जनता और मित्रता के सामने नतमस्तक हो जाते हैं। संगठन क्षमता उत्तम होती है। कठिनाई में भी किसी से सहायता के लिए नहीं कहते हैं। वाकशक्ति में बाधाएं रहती हैं। उच्च और सामाजिक पदों के लिए उपयुक्त होते हैं। तकनीकी और वित्तीय कार्यों में सफल होते हैं। नवागंतुकों के साथ मित्रता में शिथिल रहते हैं पर पुराने मित्रों से अच्छे संबंध होते हैं।

प्रेम प्रसंग में रुचि कम होती है पर परिवार और प्रियजनों की उत्तम देखभाल करते हैं। विपरीत लिंग के व्यक्तियों से बातचीत में शिथिल और अति सावधान रहते हैं। स्वयं से वरिष्ट आयु के विपरीत लिंग व्यक्तियों से संबंध स्थापित करते हैं।

संभाव्य रोग मकर राशि :

घुटनों में चोट, त्वचा रोग, खरौंच, हड्डी टूटना, गठिया, पित्ती आदि। बाल्यावस्था में अग्नि, हथियार या लोहे से चोट की आशंका रहती है।

33 से 49 वर्ष की आयु में जीवन आनंदप्रद रहता है। 50 - 51 वर्ष में स्वास्थ्य कष्ट होता है।

अशुभ वर्ष मकर राशि :

5, 13, 27, 36, 57, 62 और 67जलीय स्थान, बहुत मात्रा में पानी वाले स्थान, नदी के किनारे, पृष्ठोदय राशि, स्त्री राशि निचले अंगों में कमजोरी, बलवान होते हैं।

मकर राशि के उपयुक्त व्यवसाय

कृषि, खनिज, लकड़ी के फर्नीचर, लोहे के उपकरण व्यापार

मकर राशि की मित्र राशि

मिथुन, वृषभ, कन्या, तुला, कुंभ राशि

मकर राशि का तत्व

पृथ्वी

मकर राशि का संबद्ध चक्र

मूलाधार

OUR BEST SELLING HOROSCOPES

  • bhrigu-patrika

    Bhrigu Patrika

    An extensive Horoscope Report that focusses on providing you a brighter life, this 300+ page report is the Ultimate..

    Know More
  • kundli-darpan

    Kundli Darpan

    Kundli darpan is a complete 110 page report of numerology prediction and astrology calculations along with all essential...

    Know More
  • brihat-parashar-patrika

    Brihat Prashar Patrika

    A well- defined Horoscope Report, Brihat Parashar Patrika consists of a myriad of ways to make your life brighter and...

    Know More
  • match-analysis-detailed

    Match Analysis Detailed

    Matching horoscope takes the concept of natal astrology and applies it to interpersonal relationships between two...

    Know More
  • lal-kitab-pearl

    Lal Kitab Pearl

    Lal Kitab Pearl is 75 page long Horoscope of Lal Kitab Calculations & Lal Kitab Predictions with Remedies. Lal Kitab is considered to be the practical knowledge which is quite...

    Know More