मासिक राशिफल (धनु राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

इस माह के दौराण भाग्य शुभता की अनुकूलता आपकी सेहत के लिए फायदेमंद सिद्ध होंगी। यहां तक की पाचन अंगों से संबंधित संवेदनशीलता भी आपको पेट की पुरानी बीमारियों के प्रभावी न होने से आपको राहत मिलेगा। परन्तु इसका अर्थ यह नहीं है कि आप इस समय में अपनी स्वास्थ्य सावधानियों का त्याग कर दें। सामान्य एहतियात रखना उपाय का कार्य करेगा। सर्दी, खांसी जैसी किसी भी परेशानी को लेकर आपको सावधान रहना होगा। ऐसी किसी भी अनियमिता के होने पर आपको तुरंत ईलाज कराना होगा। इसमें किसी भी प्रकार की देरी आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होगी। यह माह काफी उत्साहजनक माह हैं, इसमें आप अपनी स्वस्थता की काफी उम्मीद कर सकते हैं।

धन-सम्पत्ति:

वित्तीय संभावनाओं के लिए सितारें अनुकूल नहीं बन रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आर्थिक पक्ष से समय उत्साहजनक नहीं बना हुआ हैं। अधिनस्थों और श्रमिक वर्ग का आपके द्वारा शोषण हो सकता हैं। यह व्यक्तिगत उद्देश्यों अथवा सामाजिक स्तर को बनाए रखने के लिए आप के द्वारा ऐसा हो सकता हैं। आपको अपने इस स्वभाव पर अंकुश लगाना चाहिए। इसके अलावा नए उदयम को शुरु करने और इनमें निवेश करने के लिए समय की अनुकूलता नहीं बनी हुई हैं। ग्रहों की प्रतिकूलता बनी हुई है इसलिए ऐसी योजनाओं को स्थगित करना ही लाभकारी रहेगा।

कार्य व्यवसाय:

माह अवधि के ग्रह योग आपके पेशेवर जीवन में उन्नति के पक्ष से बहुत बेहतर नहीं बनी हुई हैं। विपरीत समय में कुछ विषयों पर नियंत्रण लगाना आपके लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता हैं। विशेष रुप से अधीनस्थों का शोषण करने से आपको बचना होगा। यदि आपमें प्रवृत्ति किसी भी प्रकार है तो उस पर आप अंकुश लगायें। वरना यह आपमें असंतोष का गुण ला सकता हैं। आपका नेतृत्व भी आपके लिए कष्टकारी हो सकता हैं। संपर्को से अभी तक आपको जो लाभ मिलता था वह आपके लिए इस अवधि के दौरान मददगार साबित नहीं होगा। व्यावसायिक यात्राएं करने एक लिए आप उत्तर दिशा का प्रयोग कर सकता हैं। इस दिशा में यात्रा करना आपके लिए उपयोगी हो सकता हैं।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

इस माह के सितारों की भविष्यवाणी आपकी शैक्षिक संभावनाओं के लिए प्रतिकूल बनी हुई है। माह अवधि में आपको अधिकांश विषयों में रैकिंग बनाए रखने के लिए मेहनत के साथ संघर्ष की स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। तकनीकी छात्रों के लिए यह माह विशेष रुप से कठिन समय साबित हो सकता है, लेकिन शांति से दृढ़ होकर कठिनाईयों का सामना करने के बाद भी कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। कला विषयों में अध्ययन कर रहे छात्रों के लिए स्थिति कुछ इसी प्रकार की बनी हुई है। प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों को अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कोचिंग का सहारा लेना पड़ सकता है।

यात्रा

इस माह में यात्राओं से लाभ की संभावनाएं बहुत उज्जवल नहीं बनी हूई है, क्योंकि इस अवधि में सितारों का संयोजन आपके लिए सुखद नहीं बना हुआ है। नौकरी या व्यापार क्षेत्र की यात्राओं के लिए भी इस अवधि के ग्रह शुभ फल प्रदान करने की स्थिति में नहीं है। इस समय में बहुत आवश्यक है कि आप यात्राओं की योजना सोच विचार करने के बाद ही बनाए। इस समय में किए गये प्रयास अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल नहीं हो पायेंगे। बहुत आवश्यक होने पर आप रेल मार्ग और सड़क मार्ग का प्रयोग कर आंशिक लाभ प्राप्त कर सकते है। इस अवधि की सबसे अनुकूल दिशा इस माह में दक्षिण दिशा बन रही है। इन दिशाओं में यात्रा करना आपके लिए इस अवधि में कुछ फायदेमंद साबित हो सकता है।

परिवार एवं समाज

प्रतिकूल ग्रह चाल आपके पारिवारिक कल्याण के विषयों में शुभ परिणामदायी नहीं रहेगी तथा आपमें से बहुत से लोगों को अपने बन्धु-बान्धवों के साथ गम्भीर वैचारिक मतभेद का सामना करना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त परिवार के बड़े बुजुगोंर्ं से सम्बन्धों में कड़वाहट आ सकती है। दोनों ही परिस्थितियों में अपना धैर्य न खोएं। मस्तिष्क को शांन्त रखें तथा विपरीत परिस्थिति के आने पर शान्ति भंग न होने दें। ऐसा करने से काफी हद तक आप अपने कार्यों में अशांति उत्पन्न होने की स्थिति से बच सकते हैं। व्यय के नियंत्रण से बाहर होने की जबर्दस्त सम्भावनाएं हैं। इसलिए खर्च पर अंकुश लगाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें।

संतान

इस माह में आपके बच्चों की उन्नति की राह सरल नहीं होगी। प्रतिकूल ग्रह गोचर के चलते उन्हें कठिनार्इयों का सामना करना पड़ सकता है। आपमें से अधिकतर लोगों के बच्चों के व्यवहार में अनुशासनहीनता दृष्टिगोचर होगी। घर में भी ये बच्चे अपनी मां के साथ झगड़ा कर सकते हैं। कुछ परिस्थितियों में मां बाप को अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। अधिकतर बच्चे पढ़ार्इ में भी कुछ खास नहीं कर पाएंगे तथा वाणिज्य और एकाउण्ट्स पढ़ने वाले बच्चों की स्थिति और भी अधिक खराब रहेगी। वे बच्चे जो व्यापार तथा किसी तकनीकी शिक्षा में संलग्न हैं अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

धनु राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण धनु राशि

सुंदर, सुविकसित आकृति, बादामी आंखें, भूरे बाल, धनी और ऊंची भौंहें, लंबा चेहरा, लंबी नाक, सुंदर आकृति, चाल सीधी नहीं होती है। मोटे होंठ, नाक, कान और दांत।

अन्य गुण :

स्वतंत्र, दयालु, ईमानदार, भरोसेमंद, ईश्वर भक्त। चौकन्ने, अतीन्द्रिय ज्ञानयुक्त, बात की तह तक शीघ्र पहुंच जाते हैं। आंखें कमजोर हो सकती हैं, कुबड़ापन संभव है। न्यायप्रिय, स्पष्टवादी, परंपरावादी, व्यावसायिक दृष्टिकोण। कभी-कभी बेचैन और चिंतित हो जाते हैं। दोहरी मानसिकता, हरफनमौला, प्रत्येक विषय सीखने को इच्छुक, प्रसन्नचित्त रहते हैं। कानून का पालन करने वाले, अदालतों से दूर रहते हैं। सादे जीवन से प्रसन्न, समय के अनुसार अपने को ढाल लेते हैं। कला और काव्य के प्रेमी, सर्जनात्मक प्रतिमा के धनी। कानून का पालन करते हैं, अदालत के पचड़ों से दूर रहते हैं। पराविद्या और दर्शनशास्त्र में रुचि होती है।

खानपान और सेक्स में संयम बरतते हैं। कार्य में सफाई, सुव्यवस्था, क्रमबद्धता, अनुशासन और परिश्रम द्वारा सफलता प्राप्त करते हैं। आत्मविश्वास उत्तम होता है। हाथ के कार्य को अधूरा नहीं छोड़ते हैं। सरकार से सहयोग मिलता है, विरासत में जायदाद प्राप्त करते हैं।

संभाव्य रोग धनु राशि :

साइटिका, गठिया का दर्द, कूल्हे की हड्डी टूटना, गाउट, फेफड़ों की व्याधि आदि। अध्यापक, वक्ता, धर्मगुरु, न्यायाधीश, वकील आदि कार्यों में सफल होते हैं। 18 से 37 वर्ष की आयु के मध्य आर्थिक स्थिति उत्तम होती है। 38 से 47 वर्ष में घरेलू कष्ट रहता है। 61 से 69 वर्ष के दौरान संपन्नता रहती है।

अशुभ वर्ष धनु राशि :

2, 10, 18, 31, 38 एवं 42

वह स्थान जहां घोड़े, हाथी या रथ (मोटर कार) रखे जाते हैं। राजा का निवास, पाप राशि, पुरुष राशि, दिनबली, पृष्ठोदय, लम्बोतरा चेहरा और गर्दन, कान तथा नाक बड़े, अत्यधिक उदार, अच्छे दिल वाला, भौतिक संस्कृति को पसंद करने वाला, यात्रा-पसंद, ऊँची आवाज आदि लक्षण के होते हैं।

धनु राशि के उपयुक्त व्यवसाय

खेल, कानून, शिक्षा, शिक्षण, उपदेश, पेशे शैक्षणिक करने के लिए संबंधित

धनु राशि की मित्र राशि

कर्क, सिंह, वृश्चिक, मीन, मेष राशि

धनु राशि का तत्व

आग

धनु राशि का संबद्ध चक्र

स्वदिस्थाना

OUR BEST SELLING HOROSCOPES

  • bhrigu-patrika

    Bhrigu Patrika

    An extensive Horoscope Report that focusses on providing you a brighter life, this 300+ page report is the Ultimate..

    Know More
  • kundli-darpan

    Kundli Darpan

    Kundli darpan is a complete 110 page report of numerology prediction and astrology calculations along with all essential...

    Know More
  • brihat-parashar-patrika

    Brihat Prashar Patrika

    A well- defined Horoscope Report, Brihat Parashar Patrika consists of a myriad of ways to make your life brighter and...

    Know More
  • match-analysis-detailed

    Match Analysis Detailed

    Matching horoscope takes the concept of natal astrology and applies it to interpersonal relationships between two...

    Know More
  • lal-kitab-pearl

    Lal Kitab Pearl

    Lal Kitab Pearl is 75 page long Horoscope of Lal Kitab Calculations & Lal Kitab Predictions with Remedies. Lal Kitab is considered to be the practical knowledge which is quite...

    Know More